उपराष्ट्रपति चुनाव में वेंकैया नायडू की जीत, कांग्रेस का दावा- इस बार हमारे वोट बढ़े
नई दिल्ली। एनडीए उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया। वेंकैया नायडू के पक्ष में 516 वोट पड़े हैं, वहीं गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले हैं। इसी के साथ वेंकैया नायडू अगले उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वेंकैया नायडू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी। मुझे भरोसा है कि वेंकैया नायडू एक मेहनती और समर्पित उपराष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र की सेवा करेंगे, जो राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
Recommended Video


वेंकैया नायडू को मिले 544 वोट
इससे पहले शनिवार को अगले उपराष्ट्रपति के लिए संसद भवन में मतदान सम्पन्न हुआ। उपराष्ट्रपति चुनाव में 98.21 फीसदी वोटिंग हुई है। इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 785 वोटों में से 771 वोट पड़े। निर्वाचन अधिकारी शमशेर के शरीफ ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में 760 वोट वैध पाए गए। इसमें वेंकैया नायडू के पक्ष में 516 वोट पड़े, वहीं गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले। नतीजों के बाद कांग्रेस की ओर से कहा गया कि इस बार हमारे वोट बढ़े हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष विचारधारा को लेकर
कभी समझौता नहीं करेगा। गोपालकृष्ण गांधी ने भी नतीजों को वेंकैया नायडू को जीत की बधाई दी, साथ ही जिन लोगों ने उन्हें वोट किया उन्हें धन्यवाद दिया।
इस वोटिंग में 14 सांसद गैर हाजिर रहे। जो सांसद वोटिंग के दौरान गैर हाजिर रहे उनमें बीजेपी के दो, कांग्रेस के दो, आईयूएमएल के दो, टीएमसी के 4, एनसीपी के एक, पीएमके के एक और दो निर्दलीय शामिल हैं। बीजेपी से विजय गोयल और सांवर लाल जाट ने उपराष्ट्रपति चुनाव से गैरहाजिर रहे। वहीं टीएमसी के कुणाल घोष, तापस पॉल, प्रतिमा मंडल और अभिषेक बनर्जी शामिल नहीं हुए। कांग्रेस से मौसम नूर, रानी नाराह, एनसीपी से उदयन राजे भोसले, पीएमके से अम्बुमणि रामदास ने वोट नहीं डाले। आईयूएमएल से अब्दुल वहाब और पीके कुन्हालीकुट्टी और निर्दलीय सांसदों में अनु आगा, नाबा कुमार सारानिया हैं, जिन्होंने वोट नहीं दिया। शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई, और 7 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications