Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VP Election: शिरोमणी अकाली दल ने उपराष्‍ट्रपति चुनाव का किया बहिष्‍कार, INDIA या NDA किसे होगा नुकसान?

Vice Presidential Election 2025: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने घोषणा की है कि वह मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करेगा। पार्टी ने सोमवार शाम को यह निर्णय पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ आपदा के कारण लिया।

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब और उसके निवासियों ने हमेशा देश के हर संकट में सहयोग किया है। हालांकि, आज पंजाबी खुद एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, क्योंकि राज्य अभूतपूर्व बाढ़ में डूब गया है।

Akali Dal boycotted Presidential election

शिरोमणि अकाली दल ने अपने बयान में कहा, "राज्य का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पानी में डूबा है, घर और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। यह एक मानव-निर्मित त्रासदी है, जो पंजाब सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण हुई है।"

पार्टी ने आगे कहा, "न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने पंजाबियों की कोई मदद की। इस संकट से पंजाबी, खासकर सिख समुदाय, बिना किसी सरकारी सहायता के अकेले लड़ रहे हैं।"

शिअद ने बताया कि राज्य के ग्रामीण युवा, गुरु साहिबानों की प्रेरणा से धार्मिक समर्पण के साथ इस बाढ़ के खिलाफ सबसे आगे डटकर मुकाबला कर रहे हैं। पार्टी ने उनके जज्बे और समर्पण के सामने नमन किया और कहा कि वह अपने लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है।

पार्टी ने कहा कि जब पंजाब इस त्रासदी से जूझ रहा है, तब देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है। पंजाब के लोग राज्य सरकार, केंद्र सरकार और कांग्रेस से बहुत नाराज और दुखी हैं, क्योंकि किसी ने उनकी मदद नहीं की।

शिरोमणि अकाली दल ने स्पष्ट किया कि वह पंजाब के लोगों की भावनाओं और आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, पार्टी ने मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

INDIA या NDA किसे होगा नुकसान?

ध्‍यान रहे शिरोमणि अकाली दल INDIA Alliance (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) की सहयोगी पार्टी नहीं है और इसने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह न तो INDIA Alliance में शामिल होगी और न ही NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में। हालांकि पूर्व में अकाली दल भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी थी।

अकाली दल के पास कितने हैं सांसद?

गौरतलब है कि अकाली दल की एकमात्र सांसद हरसिमरत कौर बादल हैं, जो पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। हरसिमरत कौर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा से जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+