Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र
Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक अहम रणनीति बैठक की। इस बैठक के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया और गठबंधन के उम्मीदवार की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने ट्वीट किया, "दिल्ली में एनडीए की बैठक में भाग लिया। एनडीए परिवार के सभी सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को इस बैठक से मजबूती मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "सभी का मानना है कि वे एक उत्कृष्ट, आदर्शवादी उपराष्ट्रपति होंगे, जो अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदृष्टि से इस पद को समृद्ध करेंगे।"
सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को मिला नेताओं का समर्थन
बैठक में एनडीए नेताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए कहा, "सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी ने वास्तव में अपार सकारात्मकता और विश्वास का संचार किया है। उनका विशाल अनुभव, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता निश्चित रूप से उपराष्ट्रपति पद के लिए अमूल्य योगदान देगी।" सभी एनडीए सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन की सफलता की कामना की।
इस बैठक के दौरान एक तस्वीर ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा, जिससे सीपी राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित प्रतीत हो रही थी। एनडीए अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जीत के अंतर को बढ़ाने पर केंद्रित है, क्योंकि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।
बैठक में क्या रात्रिभोज नहीं आयोजित किया गया?
पीएम मोदी ने उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब में आई बाढ़ और हिमाचल सहित अन्य राज्यों में लोगों की मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में रात्रिभोज का आयोजन उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना है, और इस समय किसी भी उत्सव या भोज से अधिक संवेदनशीलता दिखाना महत्वपूर्ण है।
सीपी राधाकृष्णन की जीत निश्चित है फिर भी भाजपा लगातार जुटा रही समर्थन
एनडीए इस बात से अवगत है कि सीपी राधाकृष्णन की जीत निश्चित है, फिर भी पार्टी जीत के अंतर को अधिकतम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं भाजपा की ओर से मोर्चा संभाला है, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता राहुल गांधी छुट्टियां मनाने विदेश गए हैं।
सपा सांसद कर सकते हैं क्रॉस-वोटिंग
पीएम मोदी ने एनडीए उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त की। यदि एनडीए उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतते हैं, तो ये भाजपा एक और बड़ी जीत होगी। सियासी गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के चार से पांच सांसद क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं, और कुछ अन्य दलों के सांसद भी स्थानीय विकास परियोजनाओं या अन्य राजनीतिक लाभ के आश्वासन पर एनडीए के पक्ष में जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications