उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने किया ऐसा ट्वीट, बूझो तो जानें
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से गुरुवार दोपहर में ऐसा ट्वीट हुआ कि जिसे देखकर ट्विटर यूजर्स सोच में पड़ गए। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर भारत के उपराष्ट्रपति, वैंकेया नायडू इस ट्वीट के जरिए कहना क्या चाहते हैं?
सिर्फ एक शब्द का किया ट्वीट
इस ट्वीट का लोग अपने हिसाब से अलग अलग मतलब निकाल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स के कमेंट तो वाकई मजेदार हैं। दरअसल, गुरुवार दोपहर में भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। इस ट्वीट में सिर्फ एक शब्द लिखा था 'M'।
M = modi?
इस ट्वीट को जिसने भी देखा वो एक बार हैरान रह गए। लोगों अपने अपने हिसाब से इस ट्वीट का मतलब निकालने लग गए। यूजर्स समीर महेश्वरी ने कहा कि दरअसल वैंकेया जी M से Modi कहना चाहते थे तो वहीं एक अन्य यूजर्स एनबादशाह ने कहा कि M मतलब मेमे बनाओ मेरा।
M = मंदिर वही बनाएंगे?
उपराष्ट्रपति के इस ट्वीट पर कई मजेदार कमेंट देखने को मिले। एक अन्य यूजर्स एलनेस ने लिखा M का मतलब मंदिर वहीं बनाएंगे है तो वहीं राफेल खेर ने आपके यूजर्स ने लिखा कि उपराष्ट्रपति M से मित्रों कहना चाहते थे। लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय तक रहने के बाद इस ट्वीट को शाम 4:30 बजे के करीब डिलीट कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- क्या 2G घोटाला नहीं हुआ था? पढ़िए फैसले की 8 बड़ी बातें