क्या BJP देगी मुस्लिम नेता को मौका? उपराष्ट्रपति पद की रेस में इस लीडर का नाम सबसे आगे! मोदी लगाएंगे मुहर

Vice President Election 2025: जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अब नए उम्मीदवार की तलाश में जुटे हैं। NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार इस बार भाजपा (BJP) से होगा और इसके चुनाव की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी गई है। चर्चा यह है कि इस बार भाजपा एक बड़ा दांव खेल सकती है-जाट नेता के बाद मुस्लिम चेहरे पर!

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की संसदीय बोर्ड की अहम बैठक 17 अगस्त, रविवार को होनी है। इसी बैठक में एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

Vice Presidential Election 2025

🔴 उपराष्ट्रपति पद की रेस में आरिफ मोहम्मद खान का नाम सबसे आगे!

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिर इस उपराष्ट्रपति पद की रेस में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) का नाम तेजी से उभर रहा है। भाजपा के प्रति निष्ठा और उनके बौद्धिक राजनीतिक कद को देखते हुए उन्हें एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी लिखा है कि आरिफ मोहम्मद खान, भारत के उपराष्ट्रपति के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं।

आरिफ मोहम्मद खान पहले केरल के राज्यपाल रह चुके हैं। वे केंद्र सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1951 को बुलंदशहर (यूपी) में हुआ। शुरुआती शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय से ली।

🔴 आरिफ मोहम्मद खान का राजनीतिक करियर

🔹 आरिफ मोहम्मद खान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वे 1971-72 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के मानद सचिव रहे और अगले ही साल 1972-73 में अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रांति दल के टिकट पर बुलंदशहर के स्याना विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा, हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

🔹 सिर्फ 26 साल की उम्र में, 1977 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और 1980 में कानपुर से तथा 1984 में बहराइच से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

🔹 लेकिन 1986 में, मुस्लिम पर्सनल लॉ बिल को लेकर मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। यह वही कानून था, जिसे राजीव गांधी सरकार ने संसद में पेश किया था और जिससे मुस्लिम पुरुषों को तलाकशुदा पत्नी को इद्दत अवधि के बाद भरण-पोषण से बचने की छूट मिलती थी। खान ने इस फैसले का विरोध किया और इस्तीफा देकर कांग्रेस से किनारा कर लिया।

🔹 इसके बाद वे जनता दल में शामिल हुए और 1989 में फिर से लोकसभा के लिए चुने गए। जनता दल सरकार के दौरान उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का केंद्रीय मंत्री बनाया गया। कुछ समय बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया।

🔹आखिरकार उनका राजनीतिक सफर उन्हें भाजपा तक ले आया, जिसने उन्हें पहले केरल का राज्यपाल और बाद में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया।

🔴 उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम

भाजपा अपने उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम कर रही है और उसने संभावित नामों पर चर्चा शुरू कर दी है, जिनमें दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शामिल हैं।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी चुनाव के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शेषाद्रि चारी का नाम भी विचाराधीन है। वर्तमान राज्यसभा उपसभापति हरिवंश को भी नामित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने कई राज्यपालों और उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

🔴 क्यों खाली हुआ उपराष्ट्रपति का पद?

21 जुलाई को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताए, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार और उनके बीच तनाव भी बड़ी वजह था। उनका कार्यकाल 2027 तक का था, लेकिन इस्तीफे ने नई सियासी हलचल खड़ी कर दी।

🔴 9 सितंबर को होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं।

  • नामांकन की आखिरी तारीख: 21 अगस्त
  • नामांकन की जांच: 22 अगस्त
  • वोटिंग और नतीजे: 9 सितंबर

अब सबकी नजरें भाजपा की रणनीति पर हैं। क्या वाकई पार्टी इस बार मुस्लिम नेता पर बड़ा दांव खेलते हुए आरिफ मोहम्मद खान को उम्मीदवार बनाएगी? या फिर कोई और नाम सामने आएगा-यह साफ हो जाएगा कुछ ही दिनों में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+