उप-वायुसेना प्रमुख एसबी देव ने राफेल को बताया एक खूबसूरत जेट, बोले इंडियन एयरफोर्स कर रही है इंतजार

नई दिल्‍ली। फ्रांस के साथ हुई फाइटर जेट राफेल की डील पर हंगामे के बीच उप-वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एसबी देव ने एक अहम बयान दिया है। एयर मार्शल देव ने फ्रेंच फाइटर जेट राफेल को एक खूबसूरत एयरक्राफ्ट करार दिया है। उनकी मानें तो इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) इस फाइटर जेट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल जेट की डील हुई थी और इस पर पिछले करीब दो माह से जमकर हंगामा मचा हुआ है।

sb-deo-rafale

लोगों को नहीं है ज्‍यादा जानकारी

एक कार्यक्रम से अलग एयर मार्शल देव ने मीडिया से कहा, 'हम एयरक्राफ्ट का इंतजार कर रहे हैं। राफेल एक खूबसूरत और क्षमतावान एयरक्राफ्ट है।' एयर मार्शल देव ने हालांकि इस पर जारी राजनीति पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा, 'मुझे इस पर कोई भी टिप्‍पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं कि जो भी बात चल रही हैं और राफेल को लेकर जो कुछ भी हो रहा है वह सिर्फ इसलिए है क्‍योंकि लोगों के पास ज्‍यादा जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है।' एसबी देव का बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर राफेल डील को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से इस डील का तय कीमत से कहीं ज्‍यादा कीमत पर साइन किया गया है। वहीं बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। डील के तहत भारत को 36 राफेल फाइटर जेट फ्लाइवे कंडीशन यानी उड़ने की हालत में मिलने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+