नेताजी की बहू की खूबसूरती के आगे फीकी पड़ीं सब, 90 महिलाओं को हराकर बनी Mrs India 2017
हाल ही में हुए मिसेज इंडिया क्वीन 2017 में विहिप नेता की बहु बाजी मार गई। चित्तौड़गढ़ की परिधि अंकुर भटनागर ने सभी ब्यूटी क्वीन्स को पछाड़ते हुए इस साल का मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में परिधि भटनाकर लगभग हर राउंड में आगे रहीं थीं।
Recommended Video


नई दिल्ली। हाल ही में हुए मिसेज इंडिया क्वीन 2017 में विहिप नेता की बहु बाजी मार गई। चित्तौड़गढ़ की परिधि अंकुर भटनागर ने सभी ब्यूटी क्वीन्स को पछाड़ते हुए इस साल का मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में परिधि भटनाकर लगभग हर राउंड में आगे रहीं थीं।

90 प्रतिभागियों को पछाड़ा
मिसेज इंडिया क्वीन 2017 में 11 प्रदेशों की 90 महिलाओं ने भाग लिया था। इन सभी को पछाड़ते हुए परिधि मिसेज इंडिया क्वीन बनीं। परिधि भटनागर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुधीर भटनागर के बेटे अंकुर की पत्नी हैं।

इससे पहले भी जीते हैं कई कॉन्टेस्ट
परिधि ने इससे पहले भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हुए हैं। उन्होंने मिसेज इंडिया यूनिवर्स में मिसेज ब्यूटी स्माइल का टाइटल मिला था।

मेवाड़ यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
परिधि ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने वहां से बीसीए किया और फिर एमसीए करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी चली गईं।

एक बेटे की मां भी हैं परिधि
परिधि नीमच की रहने वाली हैं। उनके पिता पत्रकार हैं और मां सरकारी नौकरी करती हैं। परिधि एक बच्चे की मां भी हैं। (फोटो साभार: फेसबुक)












Click it and Unblock the Notifications