VHP की चेतावनी, भारत में नहीं खुलने देंगे इस्लामिक बैंक
नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो भारत में इस्लामिक बैंकत नहीं खुलने देंगे। वीएचपी ने कहा है कि भारत के किसी भी हिस्से में वो इस्लामिक बैंक नहीं खुलने देंगे। वीएचपी की इस चेतावनी के साथ ही गुजरात में प्रस्तावित सऊदी अरब के पहले इस्लामिक बैंक को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि भारत में इस्लामिक बैंक संविधान विरोधी और आतंकवाद समर्थित है।

सहारनपुर पहुंचे जैन ने कहा कि सउदी अरब के इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की शाखा गुजरात में खुलने को लेकर भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया हो, लेकिन वीएचपी किसी भी हालत में इस बैंक को भारत में नहीं खुलने देंगे।
जैन ने कहा कि जहां भी इस्लामिक बैंक हैं, वहां उनका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादी संगठनों से संबंध है। जैन ने कहा कि पहले यह बैंक केरल में खुलने वाला था, लेकिन वहां नहीं खुल सका तो अब गुजरात में खुलने वाला है, लेकिन हम उसे वहां भी नहीं खुलने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications