VHP का पिछले एक साल में हिंदू समुदाय पर 300 से अधिक हमलों का दावा, संयुक्त महासचिव के दावे के बाद सियासत तेज
विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पिछले साल जनवरी से लेकर छठ पूजा 2024 तक हिंदुओं और उनके मंदिरों पर 300 से अधिक हमले हुए हैं। VHP के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने मीडिया रिपोर्टों पर आधारित इन घटनाओं की सूची जारी करते हुए कहा कि यह वास्तविकता का केवल एक हिस्सा है और हिंदू समुदाय को इस सच्चाई को समझने की आवश्यकता है। जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाल के बयान बातोगे तो कटोगे का समर्थन किया। इसे सांप्रदायिक नहीं बल्कि स्थिति का सही विश्लेषण बताया। जैन ने आरोप लगाया कि जिहादी तत्व लगातार हिंदू त्योहारों और मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और आलोचना
इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी और आरएसएस पर चुनावी ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में योगी आदित्यनाथ के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि एक सच्चा योगी इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करेगा। खड़गे ने योगी की भगवा वेशभूषा पर भी कटाक्ष किया और इसे दोहरे मापदंड के रूप में बताया। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की भाषा का उद्देश्य केवल वोटबैंक की राजनीति करना है। जो चुनावी माहौल को भड़काने का प्रयास है।

घटनाओं की सूची और सामाजिक तनाव
VHP द्वारा जारी सूची में जनवरी 2023 से छठ पूजा 2024 तक की घटनाओं का विवरण दिया गया है। जिसमें 300 से अधिक कथित हमलों का उल्लेख है। जैन ने इस परिप्रेक्ष्य में धर्मनिरपेक्ष राजनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि यह घटनाएं वास्तविक संख्या का केवल दस प्रतिशत दर्शाती हैं। उन्होंने समाज और शासन से इन कथित हमलों पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
समय और राजनीति के बीच घटनाक्रम
VHP की यह घोषणा और इसके साथ राजनीतिक विवाद ऐसे समय में हो रहे हैं। जब विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह घटनाक्रम चुनावी माहौल में मतदाताओं के रुझान को प्रभावित कर सकता है। इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के विरोध और समर्थन की स्थिति से यह स्पष्ट है कि हिंदू समुदाय पर कथित हमले और उनसे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर अभी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications