बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान के साथ छेड़छाड़, कारोबारी ने दी धमकी, भेजे अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

Recommended Video

    Zeenat Aman FILES MOLESTATION case against Businessman | FilmiBeat

    मुंबई। बीते जमाने की हॉट अदाकारा जीनत अमान ने सरफराज उर्फ अमन खन्ना नाम के युवक पर दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाया है। जीनत ने मुंबई की जुहू पुलिस थाने में सरफराज के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सरफराज उर्फ अमन खन्ना फिल्ममेकर था लेकिन अब वो रियल एस्टेट का कारोबार करता है। बॉलीवुड की इस बोल्ड अदाकारा का आरोप है कि सरफराज ने उनके घर के परिसर में आकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी और मारपीट की है और जब जीनत ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें भी देख लेने की धमकी दी है, इस धमकी के बाद वो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा है।

    सरफराज ने भेजे अश्लील मैसेज

    सरफराज ने भेजे अश्लील मैसेज

    जीनत की शिकायत पर सरफराज के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सरफराज फरार है और पुलिस उसे खोज रही है। गौरतलब है कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को लोग एक बोल्ड अभिनेत्री के ही तौर पर पहचानते हैं।

    कई लोगों से रहा अफेयर

    कई लोगों से रहा अफेयर

    अभिनेता देवानंद के साथ उनका काफी नाम जुड़ा था जिसे देवानंद ने स्वीकारा भी था लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि मैं जीनत को चाहता था लेकिन जीनत ने कभी भी मुझे नहीं चाहा। यह एकतरफा मोहब्बत थी।
    उसके बाद अभिनेता संजय खान के साथ जीनत कई साल लंबे रिलेशनशिपमें रहीं लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और रिश्ता टूट गया। फिर अचानक से जीनत की जिंदगी में अभिनेता मजहर खान आ गये जिनसे जीनत ने साल 1985 में गुपचुप ढंग से शादी रचा ली थी।

    मजहर के साथ उनका रिश्ता मधुर नहीं रहा

    मजहर के साथ उनका रिश्ता मधुर नहीं रहा

    लेकिन मजहर के साथ उनका रिश्ता मधुर नहीं रहा। मीडिया में खबरें आती रहीं कि मजहर को ड्रग्स लेने की बुरी आदत है, जिसके कारण वो जीनत पर काफी अत्याचार करते हैं,उन्हें बुरी तरह मारते-पीटते हैं। इस शादी से जीनत को दो बेटे हैं और साल 1998 में मजहर को अपनी बुरी लत के कारण कैंसर हो गया जिससे उनकी मौत हो गयी। लेकिन मरते दम तक जीनत अपने पति और शादी के प्रति ईमानदार और समर्पित रहीं।

    बोल्ड अभिनेत्री जीनत अमान

    बोल्ड अभिनेत्री जीनत अमान

    जीनत अपने बोल्ड अदाओं और ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं। हुस्न की इस परी ने कभी भी खुद को सीमाओं में नहीं बांधा। जब पर्दे पर हीरो-हिरोईन एक-दूसरे का हाथ भी नहीं पकड़ते थे उस जमाने में जीनत ने शार्टस ड्रेसेज और बिकनी पहन कर तहलका मचा दिया था। चाहे वो राजकपूर की हिट फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की बिना ब्लाउज के सफेद साड़ी पहने और झरने में नहाती हुई रूपा का रोल हो या फिर 'डॉन' फिल्म में ढिशूम-ढिशूम करने वाली रोमा का रोल।

    खूबसूरत अदाकार जीनत अमान

    खूबसूरत अदाकार जीनत अमान

    हर रोल में जीनत ने लोगों की वाहवाही बटोरी । उन्होंने तो मनोज कुमार जैसे संजिदा हीरो के साथ भी हॉट गाने गाये हैं। भारत की पहली मिस एशिया रह चुकीं जीनत बॉलीवुड की उन सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सेक्सी के साथ-साथ खूबसूरत अदाकारा भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+