Alert: देश के कई राज्यों में आज बरस सकती है आसमान से आफत, IMD ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। देश की राजधानी भारी बारिश से परेशान है, परसों रात हो रही बरसात के कारण दिल्ली की सड़कों पर कई जगह पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जलजमाव के कारण लोगों को ऑफिस जाने में खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।
Recommended Video

आज बरस सकती है आसमान से आफत
अगले कुछ घंटे के दौरान पूरी दिल्ली, IGI एयरपोर्ट, दादरी, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, मोदीनगर, पिल्खुआ, बुलंदशहर, सिकंदराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चल सकती है।

बरसाना और डीग में भी बारिश की आशंका
तो वहीं आज मेरठ, सियाना, खरखौदा, पलवल, होडल, नूंह, झज्जर, हापुड़, फारुख नगर, कहारखोड़ा, बहादुरगढ़ , रेवाड़ी, कोसली, भिवाड़ी, बावल, मातनहेल, चरखी-दादरी, बरसाना और डीग में भी बारिश की आशंका है।

नार्थ-ईस्ट में भी अलर्ट जारी
तो वहीं मौसम विभाग ने 20 तारीख को मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बिजनौर, चांदपुर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वहीं यूपी के आगरा, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, खतोली, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, बिजनौर, चांदपुर में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने का अनुमान है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग हाई अलर्ट पर
तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में नदियों में जल भरा के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। जिसके वजह से कई इलाकों में बरसाती पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नदियों में आए उफान के बाद किनारों पर बसे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को नदी कराए जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों को घर से निकालने की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications