सैयद सलाउद्दीन कश्मीर पर बोलने वाला होता कौन है: वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को लेकर हिज्बुल मुजाहिद्दीन कमांडर सैयद सलाउद्दीन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कश्मीर पर बोलने वाला वो होता कौन है?

एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नायडू ने सलाउद्दीन की धमकी पर उसको लताड़ते हुए कहा, ''कौन है वो और कश्मीर पर बोलने का अधिकार उसे किसने दिया? धमकी से कुछ नहीं होगा।
नायडू ने की पाकिस्तान की निंदा
वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि सैयद सलाउद्दीन और हाफिज सईद जैसे लोग वहां की जमीन खुलेआम घूम रहे हैं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
नायडू ने कहा, 'वे सिर्फ प्रचार पाने के लिए इस तरह की धमकाने वाली बातें बोलते हैं। पाकिस्तान को इस बारे में सोचना चाहिए कि क्या वह सही आदमी को अपने देश में बढ़ावा दे रहा है?'
सलाउद्दीन ने क्या कहा था?
कराची में पत्रकारों से बात करते हुए सलाउद्दीन ने कहा था कि पाकिस्तान नैतिक, राजनीतिक और सांविधानिक तौर पर कश्मीर की आजादी का समर्थन करने के दायित्व से बंधा है। अगर पाकिस्तान का सहयोग मिले तो दोनों देश के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications