Veer Savarkar Anniversary: संसद की नई बिल्डिंग में वीर सावरकर को दी गई श्रद्धांजलि, सभी BJP सांसद मौजूद

Veer Savarkar Anniversary: संसद की नई बिल्डिंग का आज उद्घाटन हो रहा है। आज वीर सावरकर की जयंती भी है, इस मौके पर उन्हें संसद की नई बिल्डिंग में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा के सभी सांसदों को इस कार्यक्रम में मौजूद रहन

veer savarkar

Veer Savarkar Anniversary: आज एक तरफ जहां संसद की नई बिल्डिंग का आज उद्घाटन हो रहा है तो दूसरी तरफ विनायक दामोदर सावरकर की आज जयंती है। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुआ था।

आज वीर सावरकर की जयंती को भी मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम आज सुबह 10.30 बजे नई संसद के सेंट्रल हॉल में आयोचित किया जाएगा, वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी भाजपा सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर, जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने संसद भवन में वीर सावरकर को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के कई नेता, केंद्रीय मंत्रियों ने भी पुष्प अर्पित करके सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अहम बात यह है कि आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी प्रसारित होगा। सुबह 11 बजे वीर सावरकर को तमाम भाजपा सांसद श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद वह संसद के बालयोगी भवन में मौजूद रहेंगे और मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

मन की बात कार्यक्रम के बाद संसद भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए सभी सांसदों को 11.45 बजे अपनी सीट पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इसके बाद पीएम मोदी 12 बजे संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। गौर करने वाली बात है कि सुबह 7 बजे से ही संसद भवन के उद्घाटन के लिए पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू हो गया था।

बता दें कि संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन वीर सावरकर की जयंती के मौके पर किया जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष ने सवाल खड़ा किया है। विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार ने जानबूझकर इस तारीख को चुना है। वह सावरकर को हीरो बनाना चाहते हैं।

Recommended Video

      New Parliament Building: PM Narendra Modi ने संसद में स्थापित किया Sengol | Om Birla |वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+