Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये
Vedanta Power Plant blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 की शाम भीषण बॉयलर विस्फोट हुआ। जिसमें 10 मजदूरों क मौत हो गई है और 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है, वहीं प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
कैसे हुआ ये ब्लॉस्ट?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका सिंहितराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के विद्युत संयंत्र में दोपहर को हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बॉयलर ट्यूब में खराबी के कारण यह विस्फोट हुआ। अचानक हुए इस धमाके से प्लांट परिसर को भारी नुकसान हुआ और कामगारों में दहशत फैल गई। प्लांट में एक बॉयलर में अचानक हुए तेज विस्फोट ने वहां कार्यरत मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही कई मजदूर हताहत हो गए, जिनकी तत्काल मृत्यु की पुष्टि भी की गई।
घायलों का अस्पताल में सरकार करवा रही इलाज
घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से चोटिल कुछ श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों को हरसंभव और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो













Click it and Unblock the Notifications