वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, दुखी पिता बोले- मुझसे पहले नहीं जाना चाहिए था
Vedanta Group Chairman son Agnivesh Death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अमेरिका में स्कीइंग हादसे के बाद न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उपचार के दौरान, अचानक कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत हो गई है। अपने बेटे की अचानक मौत से अनिल अग्रवाल बुरी तरह टूट चुके हैं।
इस दुखद खबर की जानकारी खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के शेयर की और उन्होंने एक पोस्ट लिखी। अनिल अग्रवाल ने लिखा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह सिर्फ 49 साल का था। स्वस्थ था, जिंदगी और सपनों से भरा हुआ था।"

दुखी पिता बोले- तकदीर को कुछ और मंजूर था
अनिल अग्रवाल ने "अमेरिका में स्कीइंग हादसे के बाद न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में ठीक हो रहा था। हमें लगा था कि सबसे बुरा समय बीत गया है लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।"
"पिता से पहले नहीं चाहिए था बेटा"
अनिल अग्रवाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, "कोई भी शब्द उस माता-पिता के दर्द को बयान नहीं कर सकता जिसे अपने बच्चे को अलविदा कहना पड़े। बेटे को पिता से पहले नहीं जाना चाहिए। अग्निवेश के निधन ने हमें तोड़ दिया है।"
अग्निवेश ने महज 16 साल की उम्र में उनके साथ काम करना शुरू किया था
पिता ने बताया कि अग्निवेश ने महज 16 साल की उम्र में उनके साथ काम करना शुरू किया था। वेदांता को एक स्थायी कंपनी बनाने का उनका विजन प्रेरणादायक रहा है। वे मुंबई से पुणे तक रोज ट्रेन से जाते थे ताकि काम सुचारु रहे। वह बेहतरीन व्यवसायी, खिलाड़ी और अच्छे इंसान भी हैं।
"एक वफादार दोस्त और एक नेक इंसान"
पिता अनिल अग्रवाल ने बताया अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। वे एक मध्यम वर्गीय बिहारी परिवार से आने वाले मजबूत, दयालु और मकसद वाले इंसान के रूप में बड़े हुए। अनिल अग्रवाल ने उन्हें "अपनी मां की जिंदगी की रोशनी, रक्षा करने वाला भाई, एक वफादार दोस्त और एक नेक इंसान" बताया। अंत में पिता ने भावुक होकर कहा कि दुनिया Agnivesh Agarwal को पहचानती है, पर उनके लिए वह हमेशा "मेरे बेटा, मेरी खुशी!" रहेंगा।












Click it and Unblock the Notifications