वेद प्रताप वैदिक साहब मीडिया नहीं आईबी को दीजिये सईद से मुलाकात के इनपुट

दिन भर की उठापटक के बाद अब वैदिक कह रहे हैं कि हाफिज सईद ने उनसे कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाते हैं, तो वहां उनका जोरदार स्वागत होगा। यही नहीं पाकिस्तानी चैनल को इंटरव्यू में कश्मीर पर वैदिक ने कहा, "अगर भारत-पाकिस्तान चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।"
ये दो बयान साफ दर्शा रहे हैं कि वैदिक ने सईद के साथ लंबी मुलाकात की है और उस मुलाकात में तमाम सारी ऐसी बाते हैं, जो सईद ने वैदिक के साथ शेयर की हैं। अब सवाल यह उठता है कि वैदिक उन बातों को आईबी के साथ क्यों शेयर नहीं कर रहे हैं। अगर वाकई में वो देश में अमन-चैन चाहते हैं, तो सईद से मुलाकात की सारी बातें उन्हें आईबी के अधिकारियों के साथ शेयर करनी चाहिये, न कि मीडिया को बतानी चाहिये।
वैदिक की बातों से साफ लग रहा है कि अभी उनके पिटारे में कई सारी महत्वपूर्ण बाते हैं, जिनके खुलासे वो एक-एक कर के करेंगे।
क्या-क्या हुआ वैदिक की मुलाकात के बाद
मुलाकात के बाद सबसे पहले तो संसद में जमकर हंगामा हुआ। संसद में भारी हंगामे के बाद वैदिक ने कहा, "मैं महज एक पत्रकार की हैसियत से सईद से मिला था।" उन्होंने कहा, "मैं जानना चाहता था कि वह कैसा व्यक्ति है, और उसने भारत में गंभीर अपराध क्यों करवाए। मैं उसका दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहा था।"
वैदिक ने आगे कहा, "श्रीलंका में मैं भारत को सर्वाधिक नफरत करने वाले लोगों से मिला। मैंने सभी के पक्ष सुने और मैं उनके तर्को को काटने और उनकी सोच बदलने की कोशिश करता रहा हूं। मैंने एक अभियान छेड़ा हुआ है। मैं चाहता हूं कि पूरा दक्षिण एशिया एकजुट हो जाए। मैं इस पूरे इलाके में शांति और समृद्धि स्थापित करने के अभियान पर अपनी कोशिश कर रहा हूं।"












Click it and Unblock the Notifications