Vasco Train Accident: वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 लोगों की मौत, 8 घायल
उत्तर प्रदेश में बांदा के निकट वास्का डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में अब तक 2 की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बांदा के निकट वास्का डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में अब तक 2 की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी में बांदा के निकट यह घटना शुक्रवार सुबह हुई है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस सुबह करीब 4.20 बजे पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक सरकारी तौर पर मौत की पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन न्यूज एजेंसी ANI ने दो लोगों के मरने की पुष्टी की है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यूपी एडीजे के अनुसार, रेलवे ट्रैक के फ्रैक्चर के कारण यह घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications