Varun-Natasha Wedding: हनीमून के लिए तुर्की जाने वाले थे वरुण, इस वजह से अचानक कैंसिल हुआ प्लान

Varun Dhawan Natasha Dalal Honeymoon: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ मुंबई के अलीबाग में शादी की। शादी के बाद ही नए जोड़े की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। लोग इस नए जोड़े को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं शुरू में खबर आई थी कि ये न्यू कपल हनीमून के लिए तुर्की जा रहा है, लेकिन अब प्लान में बड़ा बदलाव हो गया है।

शुरू होने वाली है इस फिल्म की शूटिंग

शुरू होने वाली है इस फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के इस नए कपल ने हनीमून प्लान कैंसिल कर दिया है, क्योंकि वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अगली फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 24 जनवरी को अलीबाग में शादी करने के बाद 26 जनवरी को वो वापस मुंबई लौटकर आए और अपनी नई फिल्म में जुट गए। सूत्रों की मानें तो फिल्म के क्रू को फरवरी के पहले हफ्ते में अरुणाचल प्रदेश में 'भेड़िया' (Bhediya) के फर्स्ट फेस की शूटिंग शुरू करनी है।

शादी के पहले भी थे बिजी

शादी के पहले भी थे बिजी

फिल्म की टीम पिछले कुछ हफ्तों से शूटिंग को पूरी तरह से फ्लोर पर लाने में बिजी है। खास बात ये भी है कि वरुण अपनी शादी की तारीख पास होने के बावजूद मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में चक्कर लगाते देखे गए थे। अब वो काम पर लौट गए हैं, जिस वजह से उनका हनीमून प्लान कैंसिल हो गया।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म है भेड़िया

हॉरर-कॉमेडी फिल्म है भेड़िया

वरुण 'भेड़िया' फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ये मैडॉक फिल्म्स के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो बदलापुर में काफी अलग अंदाज में नजर आए थे, साथ ही इस फिल्म से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी भी कमाई थी। फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक भेड़िया एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें वरुण के साथ कृति सेनन ( Kriti Sanon) नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+