बीएचयू में फिर हंगामा: कई गाड़ियों के तोड़े गए शीशे, स्कूल बस में लगाई गई आग

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक बार फिर से हंगामा हुआ है। बीएचयू के छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भड़के छात्रों ने जमकर बवाल किया। नाराज छात्रों ने कैंपस में पथराव किया, कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। नाराज छात्रों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां प्रदर्शनकारियों से उनकी झड़प भी हुई। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या पुलिस टीम के साथ-साथ पीएसी की भी तैनाती की है।

छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी पर हंगामा

छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी पर हंगामा

वाराणसी में आईआईटी-बीएचयू का कार्यक्रम अवरुद्ध करने के आरोप में छात्र नेता आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया, इसी के विरोध में छात्र पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। नाराज छात्रों ने बीएचयू कैंपस का मेन गेट बंद कर दिया, इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। जानकारी के मुताबिक इस हंगामे में 50 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी गई।

स्कूल बस को किया आग के हवाले

स्कूल बस को किया आग के हवाले

बीएचयू छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद नाराज छात्रों ने पहले नारेबाजी की, फिर उन्होंने एक स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया। इतना ही छात्रों ने बीएचयू कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उन्होंने कई और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। नाराज छात्रों का गुस्सा इसकदर भड़का हुआ था कि उन्होंने एटीएम और कुछ दुकानों में भी तोड़-फोड़ की।

मौके पर भारी संख्या पुलिस बल तैनात

मौके पर भारी संख्या पुलिस बल तैनात

फिलहाल प्रशासन ने हालात को समझते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कैंपस में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद हंगामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+