वाराणसी में Air India Flight में सुरक्षा चूक, टॉयलेट समझकर कॉकपिट खोलने की कोशिश में 9 गिरफ्तार

Varanasi Air India Flight News: वाराणसी में एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में सोमवार, 22 सितंबर की सुबह एक सुरक्षा अलर्ट की स्थिति बन गई। उड़ान के दौरान दो यात्रियों ने कॉकपिट के गेट के पास बने कोड पैनल में कुछ नंबर डालने की कोशिश की।

इससे पायलटों को तुरंत चेतावनी मिली। पायलटों ने सीसीटीवी फुटेज में यात्रियों के चेहरे देखे और समझ लिया कि यह कोई क्रू मेंबर नहीं हैं। इसके बाद पायलटों ने बार-बार आने वाले रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया। इस घटना से हाइजैकिंग की आशंका जताई गई।

varanasi-air-india-flight-security-scare-9-arrested

क्या है पूरा मामला?

तकरीबन सुबह 10.22 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पायलट ने सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी। पायलट ने बार-बार घुसने के प्रयास को रिजेक्ट किया। इस दौरान उन्हें यह आशंका हुई कि यह एक हाईजैकिंग की कोशिश हो सकती है। एटीसी और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट को गलती से टॉयलेट समझकर खोलने की कोशिश की।

Air India 9 Passengers Arrested: यात्रियों की हिरासत और पूछताछ

वाराणसी में लैंडिंग के बाद कॉकपिट खोलने की कोशिश करने वाले दो यात्रियों समेत कुल नौ यात्रियों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी आकाश पटेल और स्थानीय पुलिस टीम ने सभी यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों में से एक ने दावा किया कि यह उनकी पहली फ्लाइट थी और उन्होंने कॉकपिट को टॉयलेट समझकर गेट खोलने की कोशिश की।

सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे कई सवाल?

DGCA के अनुसार, लैंडिंग के बाद संबंधित यात्रियों को पहले CISF के हवाले किया गया, जिसने उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंपा। विमान में कुल 163 यात्री सवार थे। फ्लाइट का निर्धारित समय 10.45 बजे था, लेकिन विमान समय से पहले 10.22 बजे ही उतरा, जो फ्लाइट सर्विस में सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है।

विमान सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, कॉकपिट में घुसने की कोई कोशिश गंभीर सुरक्षा खतरे की स्थिति पैदा कर सकती है। पायलटों की सतर्कता और एटीसी को तत्काल जानकारी देने से बड़ी दुर्घटना टली। इस घटना से यह भी स्पष्ट होता है कि यात्रियों को हवाई सुरक्षा नियमों के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+