नई टेक्नोलॉजी की Vande Bharat बीच रास्ते में हुई ठप्प, मालगाड़ी के इंजन से खींची गई ट्रेन, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह तकनीकी खराबी के चलते इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास रुकी। बाद में ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से खींचकर भरथना में खड़ा किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रयागराज रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों को शताब्दी और अयोध्या वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से कानपुर और फिर श्रमिक शक्ति एक्सप्रेस से बनारस पहुंचाया जाएगा।

Vande Bharat

बताते चलें कि जब मालगाड़ी के इंजन की मदद से वंदे भारत ट्रेन को स्टेशन पहुंचाया गया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिये। लोग बोले कि पुराना चावल तो पुराना ही होता है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी जो इसे मोदी सरकार और नेहरू से जोड़कर देखने लगे।

कई लोगों ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी से बनी वंदे भारत को आखिरकार पुरानी मालगाड़ी का इंजन ढो रहा है। इसका मतलब है कि नए तरीके से बनी चीजें कितनी अच्छी हैं। आप लोग देख ही सकते हैं। आखिर पुराना तो पुराना ही होता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। मौके पर मौजूद तकनीकी टीम के प्रयासों के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। नतीजतन, ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन की मदद से भरथना रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान भरथना स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

यात्रियों को किया गया ट्रांसफर
स्थिति को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों को रोक दिया। उन्होंने सभी 750 यात्रियों को सुरक्षित कानपुर पहुंचाया। प्रयागराज रेलवे डिवीजन के प्रोफेसर अमित कुमार सिंह ने फोन पर पुष्टि की कि ये यात्री श्रमिक शक्ति एक्सप्रेस के जरिए बनारस की यात्रा जारी रखेंगे।

ये घटना सुबह करीब 9:15 बजे हुई जब इटावा पार करने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इंजीनियरों द्वारा इसे ठीक करने के प्रयासों के बावजूद, वे असफल रहे, जिसके चलते ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोकना पड़ा। तकनीकी टीमें वर्तमान में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समस्या का समाधान कर रही हैं।

यात्रियों की सुरक्षा
प्रो. अमित कुमार सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 750 यात्री सवार थे। उन्होंने दोहराया कि सभी यात्रियों को शताब्दी और अयोध्या वंदे भारत ट्रेनों से कानपुर ले जाया जाएगा और फिर श्रमिक शक्ति एक्सप्रेस से बनारस भेजा जाएगा।

इस परेशानी के चलते भरथना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को स्थानांतरित करने में रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और बिना किसी देरी के यात्रा की योजना जारी रखी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के खराब इंजन की मरम्मत के प्रयास जारी हैं। इस बीच, प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+