Valentines Day 2024: भाजपा के इस मुस्लिम नेता को हुआ हिंदू लड़की से प्यार, तीन बार करनी पड़ी शादी
Valentines Day 2024: वेलेंटाइन वीक में हम आपको बता रहे हैं उन चाहने वालों की प्रेम कहानी, जिन्होंने अपने प्यार से ये साबित किया कि अगर आप किसी से निस्वार्थ भाव से इश्क करते हैं और आपके प्यार में सच्चाई और ईमानदारी दोनों है तो आपको जरूर अपनी मंजिल मिल जाती है।

ऐसा ही प्रेम किया था भाजपा के एक लोकप्रिय मुस्लिम नेता ने, जिनका दिल एक हिंदू लड़की पर आया और वो पहली नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे और यही नहीं अपने प्रेम को अपना हमसफर बनाने के लिए उन्होंने बहुत सारे पापड़ भी बेले लेकिन अपनी चाहत को कम नहीं होने दिया।
दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं भाजपा के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी की, आपको सुनकर अचरज होगा कि मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी हिंदू हैं और दोनों की पहली मुलाकात इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में साल 1982 में हुई थी।
'चलते-चलते यूं ही कोई मिल गया था'
एक इंटरव्यू में जब नकवी से उनकी मोहब्बत के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बोला था- 'चलते-चलते यूं ही कोई मिल गया था।'
दअसल साल 1982 में इलाहाबाद विवि में मुख्तार अब्बास नकवी अपने भाषणों की वजह से काफी लोकप्रिय थे। उनका उस वक्त छात्राओं में बड़ा क्रेज हुआ करता था। उनके श्रोतागण में हिंदू बाला सीमा भी थीं, जो कि बेइंतहा सुंदर और शर्मिली थीं। एक दिन किसी काम के दौरान ही नकवी की नजर सीमा पर पड़ी और वो उन्हें देखते ही रह गए।
सीमा की बातों ने नकवी को किया प्रभावित
सीमा की बातों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और सीमा को भी जल्द समझ आ गया कि वो भी नकवी को पसंद करने लगी हैं। दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों ने अपने दिल की बात एक-दूसरे से कह दी लेकिन जल्द ही इस बारे में सीमा के परिवार को पता चल गया।
सीमा की फैमिली मुस्लिम दामाद चुनने को तैयार नहीं थी
और इसके बाद वो ही हुआ जिसकी आशंका थी। सीमा की फैमिली मुस्लिम दामाद चुनने को तैयार नहीं थी और इस वजह से उन्होंने सीमा को मुख्तार से मिलने से रोकना शुरू कर दिया लेकिन कहते है ना प्यार करने वालों को कौन रोक पाता है। सीमा एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से नकवी से मिलने जाया करती थीं।
नकवी और सीमा की शादी साल 1983 में हुई
इसके बाद नकवी का राजनीतिक कद भी बढ़ने लगा था और एक दिन हारकर दोनों के परिवार वालों ने दोनों के प्रेम को हरी झंडी दे दी और फिर इसके बाद नकवी और सीमा की शादी साल 1983 में हो गई।
1983 में तीन तरीकों से की शादी
आपको जानकर हैरत होगी इस कपल ने तीन बार शादी की है। पहले इन्होंने कोर्ट मैरिज की और इसके बाद निकाह पढ़ा और उसके बाद इन्होंने सात फेरे लिए। आदर्श कपल के रूप में आज दोनों लोगों के लिए मिसाल हैं।
मुझे ससुराल में पूरी इज्जत और प्रेम मिला: सीमा नकवी
आमतौर पर पब्लिक इवेंट में कम दिखाई पड़ने वाली सीमा मुख्तार नकवी ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था 'कि मुझे कभी एहसास ही नहीं हुआ कि मैं मुस्लिम परिवार की हिंदू बहू हूं, मुझे ससुराल में पूरी इज्जत और प्रेम मिला है। हमारे यहां होली-दिवाली-ईद सब बहुत ही प्रेम के साथ मनाया जाता है।'
कपल को अरशद नाम से एक बेटा भी है
आपको बता दें कि कपल को अरशद नाम से एक बेटा भी है। इन दोनों ने अपने प्रेम से साबित किया कि इश्क का मजहब केवल इश्क ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications