अतिक्रमण हटाने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाली 'आरोपियों की परेड'

वडोदराः वडोदरा के रावपुरा इलाके में महिला पुलिस अफसर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला अफसर ने सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट को बंद कराने की कोशिश की, जिसके बाद लोगों ने महिला पुलिस के साथ बदसलूकी की। 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद रफीक दुधवाला, शबीर सादिक गोलवाला और मोहम्मद हनीफ गुलामनाबी दंबावाला है।

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों की लाल कोर्ट तक परेड कराई गई। वहीं, इस मामले में गुजरात पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की परेड नहीं कराई गई। पुलिस की कार कोर्ट के पास पार्क थी, इसलिए उन्हें पैदल चलाया गया था।

आरोपियों को लहरीपुरा गेट के पास गिरफ्तार किया गया

आरोपियों को लहरीपुरा गेट के पास गिरफ्तार किया गया

सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना था कि आरोपियों को लहरीपुरा गेट के अंदर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद इन्हें पुलिस जीप के पास लाया गया। उससे पहले सभी पुलिस वाले इनके साथ चले, ताकि कोई भी स्थानीय पुलिस पर हमला न करें। लोगों में कानून का भैय होना जरूरी है।' पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि किसी भी आरोपी की सड़कों पर कोई परेड नहीं कराई गई।

वडोदरा पुलिस कमीशन मनोज सशिधर ने दिया ये बयान

वडोदरा पुलिस कमीशन मनोज सशिधर ने दिया ये बयान

इस पूरे मामले पर वडोदरा पुलिस कमीशन मनोज सशिधर का कहना था कि, 'उन्हें नहीं पता कि आरोपियों की परेड कराई गई या नहीं। लेकिन अगर ड्यूटी पर रहते हुए पुलिस वालों पर हमला किया जाता है तो पुलिस वालों को अपनी रक्षा करने का भी अधिकार है। कुछ लोगों ने एक महिला पुलिस अफसर पर हमला किया, जो कि बिलकुल गलत है। एक महिला पुलिस अफसर को उसकी ड्यूटी करने से रोका गया। हम उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, जिन्होंने ऐसा किया। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।''

महिला सब-एंस्पेक्टर पर किया गया हमला

महिला सब-एंस्पेक्टर पर किया गया हमला

बता दें, बुधवार की दोपहर में एक महिला सब-एंस्पेक्टर पर गश्त के दौरान हमला किया गया था। महिला पुलिस अफसर सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर रही थी। सड़क किनारे कई रेस्टोरेंट बने हैं। इसी दौरान पहले बहस हुई और फिर आरोपियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+