भारी बारिश से गुजरात बेहाल, वडोदरा में आज भी अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
गांधी नगर। इस वक्त भारी बारिश के कारण गुजरात बेहाल है, राज्य के कई शहरों में बीते दो दिनों में काफी तेज बारिश हुई है जिससे कि हालात काफी खराब हो गए हैं, अहमदाबाद, वड़ोदरा, वलसाड़, नवसारी, राजकोट, सूरत सहित कई शहरों में भारी बारिश हुई है, वडोदरा में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं, बाढ़ग्रस्त इलाकों में पुलिस और NDRF के जवान बचाव कार्य में लगे हैं।

भारी बारिश से गुजरात बेहाल
वडोदरा में बुधवार को केवल 24 घंटे में 20 इंच से अधिक हुई बारिश से शहर में जल प्रलय जैसी स्थिति है, बारिश की वजह से वडोदरा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, विश्वमित्री नदी का पानी शहर में घुस गया है, जिससे शहर की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है।
4000 से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया
शहरी प्रशासन ने शहर के निचले इलाकों में रह रहे 4000 से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया है। गुजरात में भारी के चलते यहां एयरपोर्ट की सेवाओं को बंद करना पड़ा और कुछ ट्रेने भी रद्द करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित वडोदरा हवाई अड्डा को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।

गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सीएम विजय रुपाणी ने भारी बारिश के चलते उच्च स्तरीय बैठक की है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को मदद करने के लिए दो आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, वडोदरा में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, लोगों को इस बारिश के कारण उपजे विषम हालात से बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है, एनडीआरएफ के जवान फंसे हुए लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं।

4 अगस्त तक भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के दबाव के कारण, दक्षिण गुजरात के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में 4 अगस्त तक भारी बारिश होगी।सौराष्ट्र के द्वारका, जामनगर और कच्छ क्षेत्र में निम्न दबाव के कारण, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में AAP नेताओं पर अत्याचार को लेकर सीएम भूपेंद्र को लिखा लेटर, मांगा मिलने का समय -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, UP-दिल्ली समेत 8 राज्यों में Rain Alert -
गुजरात में ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुई AAP, संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?












Click it and Unblock the Notifications