Vaccine Maitri: नेपाल समेत 4 देशों को भारत भेजेगा 10-10 लाख वैक्सीन की डोज, केंद्र ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: भारत में 17 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हो गया था। जिसके तहत सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन की दो-दो डोज जनता को दी जा रही है। देश में वैक्सीनेशन शुरू करने के बाद सरकार ने जरूरतमंद देशों के लिए भी निर्यात शुरू कर दिया था, लेकिन दूसरी लहर आने पर इसे रोक दिया गया। अब हालात सुधरते ही सरकार ने वैक्सीन मैत्री प्रोग्राम को फिर से शुरू कर दिया है। जिसके तहत 4 देशों को 40 लाख वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

Iran

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने पहले ही वैक्सीन निर्यात दोबारा शुरू करने की बात कही थी। इसके तहत अब नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 10-10 लाख खुराकें भेजी जाएंगी। इसके अलावा ईरान को भारत बॉयोटेक द्वारा बनाई जा रही कोवैक्सीन की 10 लाख खुराक भेजी जाएगी। ये वैक्सीन निर्यात वैक्सीन मैत्री प्रोग्राम के तहत होगा। सूत्रों के मुताबिक इसमें से कुछ निर्यात दान स्वरूप और कुछ व्यापारिक दृष्टि से है।

विपक्ष उठा चुका है सवाल
अप्रैल में जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई, तो अस्पतालों में बेड नहीं बचे थे। साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से हजारों लोगों ने दम तोड़ा। उस दौरान मोदी सरकार के वैक्सीन मैत्री प्रोग्राम पर सवाल उठे थे। साथ ही विपक्ष ने जनता के हक की वैक्सीन दूसरे देशों में भेजने का आरोप लगाया था। राजधानी दिल्ली में तो केंद्र के खिलाफ पोस्टर भी लगे थे, जिसमें सवाल पूछा गया था कि आखिर सरकार ने हमारे हिस्से की वैक्सीन क्यों विदेश भेजी?

जल्द देश में लगेगी जाइडस की वैक्सीन
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जाइडस कैडिला के कोविड वैक्सीन को पेश करने की तैयारी चल रही है। ये केवल थोड़े समय की बात है। तीन डोज की इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए होना है। देश के ड्रग रेगुलेटर ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने 20 अगस्त को ही इस टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+