टीकाकरण का तीसरा दिन: 1.48 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, दो की मौत पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

नई दिल्ली। Vaccination Drive Third day: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ आज, 18 जनवरी को टीकाकरण के तीसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने बताया कि देशभर में कुल एक लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) की डोल दी गई। इस बीच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में वैक्सीन की डोज लेने के बाद एक-एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। इन घटनाओं पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यूपी के शख्स की वैक्सीन के चलते मौत नहीं हुई हैं, वहीं कर्नाटक में मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Recommended Video

    Corona Vaccination Third Day: वैक्सीन से दो की मौत पर Health Ministry ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    Vaccination Drive Third day More than one lakh people got covid-19 vaccine

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान का आज तीसरा दिन था। इस क्रम में सोमवार को शाम 5 बजे तक कुल 1,48,266 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश में आज 9,758,अरुणाचल प्रदेश में 1,054,असम में 1,872, बिहार में 8,656,छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446, हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया।

    इस बीच कोरोना वैक्सीन लेने के बाद दो लोगों की मौत पर भी डॉ. मनोहर अगनानी स्पष्टीकरण दिया है। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यूपी और कर्नाटक में COVID-19 वैक्सीन लेने के बाद दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यूपी निवासी की मृत्यु टीकाकरण से संबंधित नहीं है, वहीं दूसरे मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा।' स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज लेने के बाद यूपी के मुरादाबाद में 50 वर्षीय शख्स की मौत हुई है।

    वैक्सीन से नहीं, हार्ट अटैक से हुई मौत
    मंत्रालय ने बताया, 'यूपी के मृतक को 16 जनवरी के दिन वैक्सीन की डोज दी गई थी, 17 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। मृतक मुरादाबाद के अस्पताल में वार्डब्वॉय के तौर पर कार्यरत था, उसकी मौत का कोविड-19 वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है। वहीं कर्नाटक शनिवार को वैक्सीन की डोज लेने के बाद सोमवार को 43 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।'

    यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में वार्ड ब्वॉय की मौत की वजह हार्ट अटैक, कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+