मोदी कर सकते हैं वी.के.सिंह को कैबिनेट से बाहर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बेशक, केन्द्र की मोदी सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह। अपने अनाप-शनाप बयानों के लिए लगभग कुख्यात हो चुके सिंह अपने एक ट्वीट को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले कैबिनेट विस्तार में उनकी छुट्टी कर सकते हैं।

आपरेशन पर नजर
वीके सिंह ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में मीडिया को 'Presstitutes' कहा। वे सिंह आजकल यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर नजर रख रहे हुए हैं।
कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी बयानबाजी से सरकार और उनकी पार्टी दुखी जरूर होगी।पिछले महीने वे पाकिस्तान हाई कमीशन में पाकिस्तान दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बयान दिया कि उन्हें वहां पर जाना अच्छा नहीं लगा।
जब उन्हें ऊपर से फटकार लगी तो उन्होंने अपने बयान पर खेद जता दिया। वी.के.सिंह जब सेना चीफ थे, तब वे पाकिस्तान को बार-बार चेतावनी देते रहते थे। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर घुसपैठ और गोलीबार पर विरोध दर्ज करने के लिए वे पाकिस्तान को कसते रहते थे।
जन्मतिथि विवाद
आपको याद होगा कि सेना चीफ रहते हुए उन्होंने दावा किया था कि उनकी जन्मतिथि गलत लिखी गई है। इसलिए उनकी उम्र ज्यादा दिखाई गई है। इसलिए उन्हें एक्सटेंशन मिले। पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था। जानकारों ने बताया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कभी एक्टिव नजर नहीं आते। हां, वे बे-सिर पैर के बयान देना नहीं भूलते।












Click it and Unblock the Notifications