उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री को भेंट की गई ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति, स्थानीय जनों ने जताया आभार

उत्तराखंड के स्थापना दिवस के दौरान, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट की, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा मिला।

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए जाने पर ऊखीमठ नगर पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत मदमहेश्वर मेला समिति ने मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

CM Dhami Gifts Temple Replica to PM Modi

अपने आभार पत्र में ऊखीमठ नगर पंचायत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की इस पहल से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिली है। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के महात्म्य और ऐतिहासिक महत्व का अब देशभर में व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों और मदमहेश्वर मेला समिति के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह भावनात्मक पहल क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। इससे श्रद्धालु और पर्यटक ओंकारेश्वर मंदिर की ओर अधिक आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+