हरिद्वार के स्कूल में टीचर ने काटे 2 बच्चों के बाल , अभिभावकों ने दर्ज कराया केस
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित खरखारी के एक स्कूल में शिक्षक ने बतौर सजा दो बच्चों के बाल काट दिए। इस घटना के बाद से ही अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला यहां के दून पब्लिक स्कूल का है। आरोप है कि दो बच्चों के बाल इसलिए काट दिए गए क्योंकि वो बाल कटा कर नहीं आए थे। पीड़ित बच्चे ने बताया कि मैंने टीचर से कहा कि मैं कल बाल कटा कर आउंगा लेकिन वो खुद ही कैंची लेकर आए और मेरे बाल काट दिए। उन्होंने मेरे हाथ पर भी मारा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल समेत कई स्कूलों में बच्चों के साथ हादसों की खबर आ चुकी है। ऐसे में स्कूल प्रशासन की लापरवाहियों अभिभावकों की नजर है। वहीं प्रशासन भी कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications