केबल ब्रिज पर चढ़ गया नशे में धुत कावंड़िया, एसआई ने फिल्मी हीरो की तरह जान पर खेल बचाया

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब लोगों ने देखा कि कांवड़ यात्रा पर आया एक शख्स केबल ब्रिज पर चढ़ा हुआ है। ये देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो सिट्री पेट्रोल यूनिट मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव दल को भी जानकारी दी गई लेकिन डर था कि बचाव दल का इंतजार करने तक कहीं ये कांवड़िया ब्रिज से गिर ना जाए। ऐसे में एसआई अमित चौहान ब्रिज पर चढ़ गए और कांवड़िये को बचा लिया।

Uttarakhand Kanwariya climbed atop cable bridge in Haridwar SI Amit Chauhan saved him

उत्तराखंड पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट के सब-इंस्पेक्टर अमित चौहान के मुताबिक, कांवड़िया ने काफी नशा किया हुआ था। जब मैंने पुल पर उसकी हरकतें देखी तो लगा कि वो गिर सकता है। जितनी ऊंचाई पर वो था गिरने से उसकी जान जा सकती थी ऐसे में मैंने बचाव दल का इंजतार ना कर खुद ही ब्रिज पर चढ़ने का फैसला किया और उसे नीचे उतारा। कांवड़िये के केबल ब्रिज पर चढ़ने से इलाके में देर तक हड़कंप मचा रहा। अमित कांवड़िये को सही सलामत नीचे ले आए तो सभी ने राहत की सांस ली।

बता दें कि इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है। देशभर से खासकर उत्तर भारत से लाखों कांवड़िये हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। 30 जुलाई को महाशिवरात्रि पर्व के साथ कांवड़ॉ यात्रा खत्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+