उत्तराखंड: चमोली में पानी ने मचाई तबाही, नदी की धारा में बह गई तीन मंजिला इमारत, देखें VIDEO
Recommended Video
Devbhumi में खौफनाक मंज़र, Chamoli में Flood में धराशायी हुआ मकान | वनइंडिया हिंदी
देहरादून। उत्तराखंड में पानी ने तबाही मचा रखी है। यहां के चमोली जिले में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से एक मकान उसकी जद में आ गया। देखते ही देखते पूरा मकान जलधारा में समा गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मकान के नदी में समा जाने के भयावह दृश्य को साफतौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि बीते कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। इस दौरान काफी मात्रा में जान-माल के नुकसान की खबरें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी शुरू किया जा सके। हादसे में फिलहाल जान के नुकसान की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications