Uttarakhand News: **त्रिपुरा छात्र हत्याकांड पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री बोले—ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं**

उत्तराखंड सरकार त्रिपुरा की छात्र एंजेल चकमा की हत्या को एक गंभीर मुद्दा मानती है, जिसमें दो नाबालिगों सहित पांच गिरफ्तारियां हुई हैं। एक भगोड़ा अब भी फरार है, जिसके ऊपर ₹25,000 का इनाम और नेपाल में गश्त चल रही है। मुख्यमंत्री ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित न्याय और कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में इस तरह की कोई भी घटना स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी और इस तरह की घटनाओं में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Uttarakhand vows tough action after Tripura murder

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल भी भेजी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपित शीघ्र ही पुलिस के शिकंजे में होगा। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोग सरकार से किसी तरह की नरमी की उम्मीद न रखें। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+