उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चाय-नाश्ते पर खर्च कर दिए 68 लाख रुपए
Recommended Video

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से त्रिवेंद्र सिंह रावत चाय-नाश्ते पर सरकारी खजाने से अभी तक 68 लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च चुके हैं। इस बात का खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। नैनीताल में रहने वाले एक आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गौनियां ने सचिवालय में इस विषय पर दिसंबर 2017 में एक आरटीआई लगाई थी। जिसमें ये चौंका देने वाला आकंड़ा सामने आया।

आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गौनियां ने आरटीआई में पूछा था कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद की शपथ लिए जाने के बाद से अब तक चाय-पानी पर कितना सरकारी धन खर्च किया गया।
इसके जवाब में लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी में कहा गया कि 'मुख्यमंत्री द्वारा 18 मार्च 2017 को सीएम पद की शपथ ग्रहण की गई थी। इस तारीख के बाद से अतिथियों के चाय-पानी में कुल 68,59,865 रुपये का सरकारी धन खर्च हुआ है।'












Click it and Unblock the Notifications