Uttarakhand News: बामणी गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे CM धामी, महिलाओं के साथ किया छाछनी नृत्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ के पास बमनी का दौरा किया, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के साथ चाश्हणि नृत्य में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और नंदा देवी की यादों को आने वाली पीढ़ियों को सौंपना और उनका संरक्षण करना महत्वपूर्ण है।

चमोली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चमोली दौरे के दौरान रविवार को बदरीनाथ के समीप स्थित बामणी गांव पहुंचे। गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Dhami joins Chaashhani dance near Badrinath

इस दौरान गांव में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं का समूह लोकगीतों पर छाछनी नृत्य कर रहा था। महिलाओं को पारंपरिक लोकनृत्य करते देख मुख्यमंत्री धामी भी उनके बीच पहुंचे और उनके साथ छाछनी नृत्य में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गांव की महिलाएं और बुजुर्ग उत्साहित नजर आए। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से मां नंदा देवी का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने भी लोक परंपरा में सहभागी बनते हुए मां नंदा देवी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

'लोक संस्कृति हमारी विशिष्ट पहचान'

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और लोक कलाएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से इन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने में मदद मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+