उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वह वर्ष 2022 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये उनकी व्यक्तिगत इच्छा है जिससे उन्होंने पार्टी को भी अवगत करा दिया है। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उनके इस बयान में राजनीतिक हल्कों में हलचल मचा दी है।
श्रम एवं वन मंत्री हरक सिंह की श्रीनगर स्थित धारी देवी में अपार श्रद्धा है। बृहस्पतिवार को हरक सिंह धारी देवी के मंदिर भी गए और पूजा भी की। इससे पहले भी 2012 के मंत्री पद के विवाद के दौरान भी हरक धारी देवी के मंदिर में गए थे और इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे मंत्री पद नहीं लेंगे, लेकिन बाद में हरक मंत्री बने भी। हाल ही में राज्य सरकार ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में एक नए अध्यक्ष को बिठा दिया है।
पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत खुद बोर्ड का जिम्मा संभाल रहे थे। ऐसे में यह बात हरक सिंह रावत को नागवार गुजर रही है। सूत्रों की मानें तो वो सरकार के इस फैसले से वह बेहद खफा है और अपनी नाराजगी को वह कुछ इस तरीके से जता रहे हैं। हालांकि हरक सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद पर किसी को रखना या न रखना मुख्यमंत्री का अधिकार है।
45 दिन में भारत ने किए 12 मिसाइलों के टेस्ट, चीन और पाक को दिया सख्त संदेश