महाराष्ट्र संकट के बीच उत्तराखंड में 9 सीटों पर जीती BJP, कांग्रेस को मिलीं महज इतनी सीटें

महाराष्ट्र संकट के बीच उत्तराखंड में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। जानिए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जहां सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए संकट में घिरती हुई नजर आ रही है, तो वहीं उत्तराखंड से भगवा पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तराखंड में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9 पर जीत हासिल की है। 9 में चार सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस को यहां महज तीन सीटों पर जीत मिली है।

इन 9 सीटों पर जीती भाजपा

इन 9 सीटों पर जीती भाजपा

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित किए गए चुनाव नतीजों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने उधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ, बागेश्वर, चंपावत, रूद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में जीत का परचम लहराया है। इन सभी सीटों पर भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था। वहीं कांग्रेस के खाते में अल्मोडा, उत्तरकाशी और चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख की 89 सीटों पर हुए चुनाव में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के 45 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, जिनमें से कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा ने कुल 76 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। ब्लॉक प्रमुख की 26 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 89 पदों के लिए हुए चुनाव में 27 प्रत्याशियों को परिणाम घोषित होने से पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था।

भाजपा की जीत पर कांग्रेस ने क्या कहा

भाजपा की जीत पर कांग्रेस ने क्या कहा

चुनाव परिणामों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसी कई सीटें हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवारों ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इन चुनावों में आरक्षण से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक में जमकर मनमानी की। इसके बावजूद कांग्रेस ने बेहतर परिणाम दिया है।

पौड़ी ब्लॉक प्रमुख के पद पर मिली हार से नाराज हुए कार्यकर्ता

पौड़ी ब्लॉक प्रमुख के पद पर मिली हार से नाराज हुए कार्यकर्ता

आपको बता दें कि इससे पहले पौड़ी ब्लाक प्रमुख के पद पर मिली हार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया था। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में तोड़फोड़ की और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव जिला प्रभारी अशोक खत्री, संगठन के जिला प्रभारी कैलाश पंत से भीतरखात करने वालों पर कार्रवाई करने को लेकर नारेबाजी भी की। दरअसल पौड़ी में मिली हार को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ नेताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हमें हार मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+