उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरी, 47 लोगों के मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 47 लोगों की मौत हुई है। पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।

80 मीटर खाई में जा गिरी बस

80 मीटर खाई में जा गिरी बस

नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खतरनाक पत्थरीली खाई में गिर गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। बता दें कि पुलिस प्रशासन हादसे में 47 लोगों की मौत कर रहा है। घायलों को धुमाकोट अस्‍पताल में भर्ती राया जा रहा है। इस 28 वाली बस में अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

बस के परखच्चे उड़े

बस के परखच्चे उड़े

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। बस खचाखच भरी हुई थी और खाई में गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि जो लोग घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है।

पीएम मोदी ने दुख जताया

पीएम मोदी ने दुख जताया

इस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल में बस दुर्घटना वे बेहद दुखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'शोक में डूबे परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द ठीक हो जाए। वहीं, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF की टीमें भेजी गई है। बता दें कि बस में 50 ज्यादा लोग सवार थे। बता दें कि बता दें कि उत्तराखंड बस हादसे में मारे गए लोगों को राज्य सरकार 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों का इलाज करवाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार
ने ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+