क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

योगी कैबिनेट का विस्तार, 23 ने ली शपथ, नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हुआ। लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 23 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। योगी मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अब मुख्यमंत्री सहित 56 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।

योगी कैबिनेट का विस्तार, 23 ने ली शपथ, नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री-

डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री

चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री

सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री

अनिल राजभर, पिछड़ा कल्याण मंत्री

राम नरेश अग्निहोत्री

कमला रानी वरुण

राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार)-

नीलकंठ तिवारी

कपिलदेव अग्रवाल

सतीश द्विवेदी

अशोक कटारिया

श्रीराम चौहान

रवींद्र जायसवाल।

राज्यमंत्री-

अनिल शर्मा

महेश गुप्ता

आनंद स्वरूप शुक्ला

विजय कश्यप

डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश

लाखन सिंह राजपूत

निलिमा कटियार

चौधरी उदयभान सिंह

चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

रमाशंकर सिंह पटेल

अजीत सिंह पाल

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम बने थे। तब उनकी कैबिनेट में 47 मंत्री थे। विस्तार से पहले मंत्रियों की संख्या 40 लोगों हो चुकी थी। रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह इस्तीफा दे चुके थे। ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल का भी इस्तीफा हो गया था।

<strong>योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ</strong>योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

Comments
English summary
uttar pradesh yogi adityanath cabinet reshuffle know all 23 new ministers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X