यूपी: लगातार छेड़छाड़ से तंग आ लड़की ने छोड़ी पढ़ाई, भाई है आरएसएस में

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार छेड़छाड़ से तंग आकर एक लड़की ने अपनी पढ़ाई ही छोड़ दी। बीते नौ दिन से लड़की छेड़छाड़ से परेशान है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ 354, 504, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि बच्ची की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तीन को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला क्षेत्र के सिंधन गांव का है।

uttar pradesh: RSS parcharak sister faces eve teasing in banda

पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना 11 दिसंबर की है। 11 दिसंबर की शाम जब लड़की ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही थी, तो उसके साथ 4-5 लोगों ने छेड़छाड़ की। लड़की रोत हुई घर आई और मामले की जानकारी दी। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया। लड़की रोजाना 5 किमी की दूरी तय कर पैदल स्कूल आती-जाती है। इस दौरान नाव से रास्ते मे पड़ने वाली नदी पार करनी होती है। नदी के पास ही उसके साथ छेड़छाड़ हुई। लड़की 11वीं में पढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+