यूपी पुलिस ने मृतक पुलिस अधिकारी का किया तबादला, गलती पर डीजीपी ने मांगी माफी
लखनऊ। योगी सरकार की ओर से शुक्रवार शाम 19 डिप्टी एसपी के तबादले के आदेश दिए गए। इस आदेश में एक बड़ी चूक सामने आई है। तबादले की सूची में एक मृत अफसर को भी तैनाती दे दी गई। हालांकि मामला सामने आने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने इस चूक की जिम्मेदारी लेते हुए खुद ट्वीट कर माफी मांग ली है।

बता दें कि पीपीएस अधिकारी सत्य नारायण सिंह की पिछले महीने कैंसर की बीमारी के चलते मृत्यू हो चुकी है। मृत्यू के बाद भी सत्यनारायण सिंह का तबादला अयोध्या के अभिसूचना मुख्यालय में कर दिया गया। तबादले की सूची में दिवंगत पुलिस अफसर का नाम देख पुलिस विभाग हड़कंप मच गया। आनन फानन में डीजीपी ने ट्वीट कर गलती पर माफी मांगी।

जानकारी के मुताबिक सत्य नारायण सिंह अभिसूचना मुख्यालय में तैनात थे। इससे पहले उनका तबादला अयोध्या किया गया था। लेकिन जब उस दौरान वे कैंसर से पीड़ित होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका 15 दिन पहले ही निधन हो गया। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें शीश राम, दिनेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, रमेश सिंह, नजमुल हसन व अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को किडनैप करने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications