क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पत्नी ने दिया दूसरी लड़की को जन्म तो पिता ने डेढ़ साल की बेटी को छत से फेंका

पत्नी ने दिया दूसरी लड़की को जन्म तो पिता ने डेढ़ साल की बेटी को छत से फेंका

Google Oneindia News

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स ने अपनी 18 माह की बेटी को कथित तौर पर छत से फेंक दिया। ये शख्स चाहता था कि उसकी पत्नी को बेटा पैदा हो लेकिन जब बेटी हुई तो उसने बड़ी बेटी काव्या को छत से फेंक दिया। काव्या छत से गिरने के बाद बुरी तरह से जख्मी हो घई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीबीगंज थाने के प्रधौली गांव की है।

पिता के खिलाफ मामला दर्ज

पिता के खिलाफ मामला दर्ज

काव्या का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता अरविंद गंगवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गंगवार बुधवार को घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि गंगवार की बड़ी बेटी काव्या 18 माह की है। उसकी पत्नी ने बुधवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उस बेटा चाहिए था लेकिन उसकी पत्नी ने दूसरे बच्चे के रूप में भी बेटी को जन्म दिया। इस पर गंगवार ने अपनी बड़ी बेटी को जान से मारने की कोशिश की।

काव्या को परिजन ले गए अस्पताल

काव्या को परिजन ले गए अस्पताल

गंगवार के परिजनों ने वालों ने जब काव्या को खून से लतपथ जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत काव्या को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि छत से गिरने की वजह से उसे काफी चोटें आई हैं। बच्ची के शरीर को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है, इसकी जानकारी के लिए कई जांच कराई जा रही हैं।

जासूसी कांड में ISRO वैज्ञानिक नंबी नारायण की गिरफ्तारी को SC ने बताया गलत, 50 लाख के मुआवजा का आदेशजासूसी कांड में ISRO वैज्ञानिक नंबी नारायण की गिरफ्तारी को SC ने बताया गलत, 50 लाख के मुआवजा का आदेश

आरोपी का तलाश जारी

आरोपी का तलाश जारी

एसएचओ सीबी गंज श्रीकांत द्विवेदी ने कहा है कि आरोपी गंगवार के परिजनों से बातचीत के बाद सामने आया है कि पहली बेटी के जन्म के बाद वह बेटा चाहत था। उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो उसने शराब पी और नशे की हालत में बड़ी बेटी को छत से फेंक दिया। इसके बाद वो फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दिल्ली: लड़की की पिटाई करने वाले रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तारदिल्ली: लड़की की पिटाई करने वाले रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Comments
English summary
uttar pradesh: man throws toddler from terrace after wife gives birth to second girl
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X