उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल की मौत, दारोगा गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। मंगलवार शाम को कथित तौर पर शराब माफिया और उसके लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। इसी माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए ये टीम गांव पहुंची थी। हमले में कॉन्सटेबल की जान चली गई है, वहीं दारोगा की हालत गंभीर बताई गई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ेे्निुवलवपरक

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र सिंह गांव नंगला धीमर में शराब माफिया दबिश देने गये थे। जहां शराब माफिया ने दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। दोनों की वर्दी फाड़ दी और मरा जानकर खेतों में पड़ा छोड़ फरार हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिपाही को मृत घोषित कर दिया गया।

पास के किसी शख्स ने जंगल में कुछ हरकत होते लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो पाया कि जंगल में सिपाही की लाश पड़ी है और उससे कुछ दूर दारोगा मरनासन्न स्थिति में हैं। दोनों के असलहे भी बदमाश छीन ले गए। पुलिस टीम पर इस तरह के हमले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सीनियर अफसर और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि कई थानों की पुलिस जंगल में हमलावरों की तलाश कर रही है।

NSA के तहत हो कार्रवाई: सीएम

कासगंज की इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना को अंजाम देने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कासगंज में पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार देने का ऐलान किया है।

जयंत चौधरी बोले- आंदोलन में शामिल किसानों की मौतों पर भी पीएम के आंसू निकलते तो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+