UP News: आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला एक खेल कॉलेज नीति के तहत, आगरा सहित जिलों में 10 नए खेल कॉलेज स्थापित करने के लिए 2026-27 की बजट योजना का अनावरण किया। आगरा कॉलेज एत्मादपुर में लगभग 50 हेक्टेयर में होगा, जिसमें शुरुआती फंडिंग लगभग 8 करोड़ रुपये होगी, जो भविष्य के ओलंपियन को प्रशिक्षित करेगी।

उत्तर प्रदेश को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बजट 2026-27 में खेल ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इसी क्रम में आगरा सहित प्रदेश के 10 मंडलों में नए स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अब ताजनगरी और आसपास के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Agra to Lead UP Sports Colleges Initiative

सरकार की ‘एक मंडल-एक स्पोर्ट्स कॉलेज’ नीति के तहत आगरा में बनने वाले कॉलेज के लिए एत्मादपुर क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बजट में प्रारंभिक तौर पर करीब 8 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल मैदान, प्रशासनिक भवन, छात्रावास और शैक्षणिक सुविधाएं एक ही परिसर में विकसित की जाएंगी। उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को खेल और पढ़ाई दोनों का संतुलित वातावरण मिल सके, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो।

यह संस्थान केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक में भारत की पदक संभावनाओं को मजबूत करना है। आगरा का यह स्पोर्ट्स कॉलेज भविष्य के ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा।

खेल जगत ने किया फैसले का स्वागत

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व चयन समिति अध्यक्ष हेमलता काला ने कहा कि आगरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि संसाधनों की जरूरत थी। स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से बेटियों और युवाओं को घर के पास ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी।

उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष संजय गौतम ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और यह भविष्य के ओलंपियनों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

खेल प्रेमियों का मानना है कि एक ही परिसर में शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से अभिभावक भी बच्चों को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। आगरा में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना को स्थानीय खेल जगत के लिए नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+