योगी आदित्यनाथ को मिला काम का इनाम, नगर निगमों में बीजेपी का जलवा

उत्तर प्रदेश में 16 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में से 4 नगर निगमों में पहली बार वोटरों ने महापौर पद के लिए मतदान किया

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की जनता ने एक बार फिर से बीजेपी पर भरोसा जताया है और सीएम योगी की कड़ी मेहनत रंग लाई है। UP निकाय चुनाव के नतीजों से साफ है कि अभी भी यूपी में मोदी और योगी का जादू बरकरार है। इस चुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अग्नि परीक्षा माना जा रहा था जिसमें वो पास हो गए हैं। चुनाव प्रचार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और प्रदेश के मंत्री रात-दिन एक किए थे। इन सभी की मेहनत पर यूपी की जनता ने अपनी मुहर लगा दी है।

बीजेपी के प्रयोगों पर जनता की मुहर

बीजेपी के प्रयोगों पर जनता की मुहर

उत्तर प्रदेश में 16 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में से 4 नगर निगमों में पहली बार वोटरों ने महापौर पद के लिए मतदान किया। इसमें सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। इन सभी निगमों में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। मतलब साफ है कि योगी सरकार के नए प्रयोगों पर भी जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

नगर निगमों में बीजेपी का जलवा

नगर निगमों में बीजेपी का जलवा

बीजेपी मेयर पद की 16 सीटों में से 14 सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराती हुई दिख रही है। यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि देश में साल 2014 के बाद से बीजेपी की लहर कायम है। अभी तक आए नतीजों और रुझानों के अनुसार बीजेपी कई सीटों पर आगे है। इनमें इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, देवबंद और अयोध्या आदि जगह शामिल हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ में आगे चल रही है।

 योगी सरकार के काम को इनाम

योगी सरकार के काम को इनाम

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी कहा है कि विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाई । उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने प्रदेश में दिन रात काम किया है। इसी का नतीजा है कि नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है। बता दें कि यूपी में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतें हैं, जिनके लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। आपको यह भी बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीएसपी को सिर्फ 19 सीटें मिली थी, जबकि सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 54 और बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+