Heat wave: प्रचंड लू के चलते स्कूलों का बदला समय, जानिए आपके राज्य में क्या है टाइमिंग

School Timing Change: बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है।

school timing change

सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। आलम यह है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल गर्मी कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने या तो स्कूलों का वक्त बदल दिया या फिर छुट्टियां कर दी है।

इस वक्त देश के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी मार झेल रहा है। स्थिति यह है कि पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। ऐसे में हीट वेव को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा कई जगह छुट्टियों की भी घोषणा की गई है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने दो पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर राज्य भर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की छुट्टियों का ऐलान किया है। मौजूदा गर्मी की स्थिति की वजह से 17 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए छुट्टी की गई है।

वहीं स्कूलों में गर्मी की छुट्टी समय से पहले करने का नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के अनुसार सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टी तीन सप्ताह पहले 2 मई से शुरू होगी।

बिहार

बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने सुबह 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

झारखंड

झारखंड में राज्य सरकार ने मंगलवार को 19-25 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में किंडरगार्टन से कक्षा 5 तक के बच्चे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूलों में आएंगे, जबकि बड़ी क्लास के छात्रों की क्लास दोपहर तक जारी रहेगी।

ओडिशा

भीषण गर्मी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 19 और 20 अप्रैल को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में सुबह सात से 11 बजे तक मॉर्निंग क्लास चल रही है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा में लू की वजह से सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसी के साथ सरकारी आदेश में निजी स्कूलों से भी इसका पालन करने की अपील की है। पिछले तीन दिनों से त्रिपुरा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

मेघालय

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को देखते हुए बुधवार से तीन दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि नाइट स्कूल चालू रहेंगे। यह आदेश जिले में पारा के 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के मद्देनजर आया है।

उत्तर प्रदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने का फैसला किया है।

राजधानी दिल्‍ली में भी स्‍कूलों को दोपहर से पहले बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश ने कक्षा 1 से 9 तक आधे दिन के स्कूल की घोषणा की थी। गर्मी के कारण गोवा और तेलंगाना ने भी मार्च में स्कूलों के समय में बदलवा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+