यूपी में खुलेआम गुंडई- 2 फौजियों को दौड़ा-दौड़ाकर सरिया और लाठियों से पीटा, VIDEO वायरल
नोएडा। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक फौजी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली यमनोत्री हाइवे (709) पर हाथों में डंडे लिए दर्जनों युवको ने फौजी को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। इतना ही नहीं फौजी को बचाने आए एक शख्स को भी दबंगो ने नही बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।

पीड़ित युवक पिटाई से खून से लथपथ बचाने की गुहार लगाता रहा। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक "कस्बा बड़ौत में एक इंडिका होटल है वहां पर दो फौजी खाना खा रहे थे। खाना खाने को लेकर किसी तीसरे व्यक्ति से कुछ विवाद हुआ। इतने में वेटर आ गया और इन लोगों का विवाद वेटर से हो गया। आपस मे कहासुनी हुई लड़ाई झगडा हुआ फिर ये लड़ाई झगडा बाहर आ गया। फौजी की तरफ से धारा 307 में मुकदमा लिखा गया है लेकिन बाकी वेटर को जो चोट लगी है उसमें भी एनसीआर लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications