'ब्यूटीफुल... बॉलीवुड में ट्राई करो', यूजर की सलाह पर नव्या नवेली ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

नई दिल्ली, 28 जुलाई। अमिताभ बच्‍चन की नानित नव्‍या नवेली के पास इतना बड़ा फिल्‍मी बैग्राउंड होने के बावजूद उन्‍होंने बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। जहां नव्‍या नवेली की दोस्‍त सुहाना खान समेत अन्‍य स्‍टार किड बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रही हैं, वहीं नव्या नवेली नंदा ने लीक से हटकर एक बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं, नव्‍या आरा हेल्थ और एनजीओ प्रोजेक्ट नवेली की सह-संस्थापक हैं। नव्‍या ने हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसको देखकर यूजर ने कहा आप ब्‍यूटीफुल हैं, बॉलीवुड में भी कोशिश करनी चाहिए, इस पर नव्‍या नवेली ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया।

ब्‍यूटीफुल हैं, बॉलीवुड में भी कोशिश करनी चाहिए, जानें नव्‍या का जवाब

ब्‍यूटीफुल हैं, बॉलीवुड में भी कोशिश करनी चाहिए, जानें नव्‍या का जवाब

बता दें मंगलवार को नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो डाली जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। एक यूजर ने उनकी इस फोटो पर कमेंट किया और "खूबसूरत" बताते हुए बधाई दी और उनसे कहा कि उन्हें बॉलीवुड में आने पर विचार करना चाहिए। नव्या ने यूजर को ऐसा जवाब दिया जिसने सबका दिल जीत लिया। नव्‍या नवेली ने अपने जवाब में अपनी बात रखी और कहा आपकी तारीफ के लिए धन्यवाद लेकिन सुंदर महिलाएं व्यवसाय भी चला सकती हैं।"

नव्‍या ने न्यूयॉर्क के फोर्डहम विवि से एक साल पहले किया है ग्रेजुएशन

नव्‍या ने न्यूयॉर्क के फोर्डहम विवि से एक साल पहले किया है ग्रेजुएशन

नव्या नवेली नंदा ने पिछले साल न्यूयॉर्क के फोर्डहम विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने सह-संस्थापक मल्लिका साहनी के साथ आरा हेल्थ नामक एक ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा पोर्टल शुरू किया। आरा हेल्थ महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक पहल है। नव्या ने हाल ही में आरा वेलनेस नाम से एक और पहल शुरू की है। इस बीच, प्रोजेक्ट नवेली का उद्देश्य भारत में लैंगिक असमानता के मुद्दे को संबोधित करके महिलाओं को सशक्त बनाना है।

नव्‍या ने 2018 में मॉडलिंग भी की

नव्‍या ने 2018 में मॉडलिंग भी की

नव्या ने पिछले साल न्यूयॉर्क के फोर्डहम यूनिवर्सिटी से पास आउट किया था, जिसके बाद वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ लंदन के सेवनोक्स स्कूल गई थीं। उन्होंने अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा के डिजाइनर लेबल के लिए डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के सहयोग से वर्ष 2018 में मॉडलिंग भी की जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि नव्‍या डिग्री लेने के बाद फिल्‍मों में अपना करियर बनाएगी लेकिन पिछले साल उन्‍होंने अपना बिजनेस शुरू कर सबकी अटकलों पर विराम लगा दिया।

जानें क्‍या कर रही हैं अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली

जानें क्‍या कर रही हैं अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली

नव्या नवेली ने जनवरी 2021 में जब अपने बिजनेस की शुरूआत की थी तब सोशल मीडिया पर उसकी जानकार दी थी। प्रोजेक्ट नवेली नव्या द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजक्ट महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करा रहा है। प्रोजेक्ट नवेली पर जहां नव्या के फैंस उनकी तारीफ की थी वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। तब भी नव्या नवेली ने भी ट्रोलर्स के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+