'ऐसे कौन करता है भई?' बुजुर्ग की हरकत देखकर भड़के लोग, मुंह से पानी भरकर कपड़ों पर कर रहा छिड़काव
नई दिल्ली, 09 जुलाई: सोचो अगर सोशल मीडिया ना होता तो क्या होता? ना हमें तंदूर वाले की हरकत का पता लग पाता जो थूक लगाकर रोटी बनाता था और ना उस रेहड़ी वाले का खुलासा होता, जो अपने ठेले के नीचे नाली के पानी से बर्तन धोता था। अब ऐसे ही एक मुंह में पानी भरकर कपड़ों पर थूक रहे बुजुर्ग शख्स की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कपड़ों की इस्त्री करने का अजीब तरीका देख लोग भड़के हुए नजर आए हैं।

प्रेस करने का चचा ने निकाला अजीब जुगाड़
कपड़े धोने के बाद सिकुड़ जाते हैं और फिर प्रेस करने के लिए उसकी सलवटे हटाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाता है। जिससे आसानी से इस्त्री की जा सकें और कपड़े अच्छे लगे। वैसे आम तौर पर लोग या फिर कोई भी प्रेस करने वाला दुकानदान बोलत से या फिर हाथ से पानी की कपड़ों पर बौछार करता है, लेकिन लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग मुंह में पानी भरकर प्रेस करते वक्त फव्वारा चला रहा है, जिससे आसानी से प्रेस हो जाए।

मुंह से पानी भरकर कपड़ों को किया गीला
अब इसे फनी वीडियो कहे या फिर अजीबोगरीब लेकिन सोशल मीडिया पर यह जमकर देखी जा रही है। इंस्टाग्राम पेज एडल्ट सोसाइटी पर इसे शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग कपड़ों की प्रेस करने से पहले पास में रखे कटोरे से मुंह में पानी भरता है और फिर मुंह से बौछार छोड़कर कपड़ों को गीला करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो देख भड़के यूजर
इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'नेचुरल वाटर स्प्रेयर'। वहीं वीडियो के कमेंट में लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। लोग बुजुर्ग शख्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यूजर ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये तो ट्रिपल H का फैन हैं, जबकि दूसरे ने फनी अंदाज में कमेंट किया, "प्रेस करवा लो फ्रेंड्स।" वहीं एक शख्स पास में रखी बोतल पर गौर करते हुए लिख कहा है कि अगर बगल में स्प्रे करने के लिए बोतल रखी है तो वो आदमी मुंह से क्यों छिड़क रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आप भी देखिए बुजुर्ग की वीडियो...(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications