US Secretary Defence Visit: चीन से निपटने के लिए भारत खरीद सकता है 22 खास अमेरिकी ड्रोन

नई दिल्ली। कल यानी 25 सितंबर को अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस भारत आ रहे हैं। उनके इस दौरे में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा को लेकर एक अहम सौदा हो सकता है। चीन से निपटने के लिए भारत अमेरिका से 22 मानव रहित समुद्री टोही ड्रोन खरीद सकता है, जिसकी लागत करीब 2 अरब डॉलर है।

US Secretary Defence Visit: चीन से निपटने के लिए भारत खरीद सकता है 22 खास अमेरिकी ड्रोन

इस ड्रोने से समुद्र की निगरानी की जा सकेगी, जो भारतीय नौसेना के लिए बेहद मददगार होंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो भारतीय नौसेना के पास भी दुनिया के सबसे उन्नत समुद्री टोही ड्रोन होंगे। माना जा रहा है कि कल होने वाली मीटिंग में समुद्री सुरक्षा की मुख्य मुद्दा रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों में चीन की तरफ से समुद्रों की बढ़ती निगरानी, पनडुब्बियों की तैनाती आदि को देखते हुए यह डील होने की संभावना काफी अधिक है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान जेम्स पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप सरकार में होने वाली यह पहली कैबिनेट स्तर की भारत यात्रा है, जिससे बहुत सारी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

इसी दौरान मैटिस मेक इन इंडिया अभियान के तहत आने वाले एफ-16 और एफ-18ए के दो विशिष्ट प्रस्तावों पर चर्चा भी करेंगे। इसी दौरान भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की जाएगी। भारत के साथ संबंधों को मजूबत करने के लिए सैन्य अभ्यास की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है और उच्च तकनीक वाले रक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर भी चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+