अपने रुख पर कायम अमेरिका, कहा देवयानी पर चलता रहेगा वीजा धोखाधड़ी का केस

devyani khobragade
नयी दिल्ली। भारतीय राजनीयिक देवयानी खेबरागडे मामले पर अमेरिका अप ने रुख पर कायम है। वो किसी भी हालत में पीछे नहीं हटना चाहता है। अमेरिका ने देवयानी को कोई राहत नहीं देने का फैसला किया है। उसने संकेत देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में देवयानी खोबरागडे के तबादले से उन्हें बीते समय के मामलों के लिए राजनयिक छूट नहीं मिलेगी और उनके खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े का मामला बरकरार रहेगा।

ये जानकारी देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने कहा कि देवयानी का तबादला संयुक्त राष्ट्र में किया गया है, लेकिन यदि दर्जे में कोई बदलाव किया जाता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि पूर्व के आरोपों से पूरी मुक्ति मिल गई। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी यह उस समय काल के लिए लागू होगी जिस दौरान उनके पास राजनयिक दर्जा है।

जेन प्साकी ने कहा कि राजनयिक छूट का मतलब यह है कि अन्य चीजों के साथ ही कोई विदेशी राजनयिक अमेरिका में आपराधिक न्याय कार्रवाई के दायरे में नहीं आता जब तक वे राजनयिक हैं और जब तक उन्हें छूट प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+